कुंभ से लोटते समय खडी बस से कार की जोरदार टक्कर से एक महिला की मौत - Bhaskar Crime

Breaking

कुंभ से लोटते समय खडी बस से कार की जोरदार टक्कर से एक महिला की मौत

कुंभ से लोटते समय खडी बस से कार की जोरदार टक्कर से एक महिला की मौत और छै घायल 

महाकुंभ से लौट रही कार ने खड़ी बस में मारी टक्कर फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश संवादाता/ आज फतेहपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क के किनारे खड़ी बस पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, छह लोगों के घायल होने की सूचना है। महाकुंभ से लौट रही गाड़ी के हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

तेज रफ्तार क्रूजर ने सड़क किनारे खड़ी बस में मारी टक्करप्र यागराज-कानपुर हाइवे पर भयानक हादसा का दिखा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से सभी की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है हादसा तेज रफ्तार चल रही बस के पीछे से क्रूजर के टकराने से हुआ। महाकुंभ मेला से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। क्रूजर में सवार सभी लोग महाराष्ट्र और कर्नाटक के बताए जा रहे हैं।

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर अहिरन खेड़ा मोड़ के पास एक ढाबे के सामने हुई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें घटना की भयावहता दिख रही है। तेज रफ्तार क्रूजर रास्ते के किनारे खड़ी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे की तरफ बढ़ती चली गई। वहीं, कार से धुआं निकलने लगा। हादसे में महिला की मौत की खबर है।

जानकारी के अनुसार/ कर्नाटक के बड़ागांव जिले के अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली धरक सैनी (58) पत्नी कल्लप्पा व बीजापुर निवासिनी मंजू पाटिल (40), महादेवी सानी (68), श्वेता चौदप्पा (35) व बुजुर्ग महादेवी अलप्पा (70) के साथ प्रार्थना 13 वर्षीय प्रार्थना के अलावा महाराष्ट्र के शोलापुर की 60 वर्षीय शीला कल्याणी क्रूजर कार से सवार होकर प्रयागराज के महाकुंभ स्नान करने गए थे। जहां से मंगलवार की देर रात वापस घर लौट रहे थे घायल जिला अस्पताल रेफर/ इस बीच बुधवार की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही कार सवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर स्थित अहिरन खेड़ा गांव के पास एक होटल के सामने पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग महिला धरक सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उक्त लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से नाजुक हालत को देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यातायात कराया गया बहाल/थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घटना में घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर हाइवे पर यातायात बहाल कराया गया।