जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया पतंग महोत्सव - Bhaskar Crime

Breaking

जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया पतंग महोत्सव

*जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया पतंग महोत्सव*

*मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एकता और उल्लास का संदेश*

(मनोज विश्वकर्मा/ चीफ एडिटर)

जबलपुर, 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा में आज भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के संयोजन में विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच मंडलों में आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपस में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी उपस्थित रहे

सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक

इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने सभी को मकर संक्रांति, माघ, बिहू एवं उत्तरायण की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत एक उत्सवप्रधान देश है और यही हमारी सांस्कृतिक विरासत हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है। आज के इस पतंग महोत्सव ने समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।

डॉ. पाण्डेय ने कहा, "आसमान में उड़ती पतंग हमें यह संदेश देती है कि यदि हम सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाएं तो प्रकृति भी हवा के रूप में हमें दिशा देती है। यह आनंदमय उत्सव हमारे एकता के बंधन को मजबूत करे और सभी के जीवन में समृद्धि व सकारात्मकता लाए।"

पांचों मंडलों में हुआ भव्य आयोजन

यह उत्सव विधानसभा के सभी पांच मंडलों के प्रमुख स्थलों पर आयोजित किया गया:

· चंद्रशेखर मंडल: सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन

· आचार्य विद्यासागर मंडल: सरस्वती गार्डन

· दीनदयाल मंडल: श्रीनाथ की तलैया

· कुशाभाऊ ठाकरे मंडल: फूटाताल मैदान

इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पतंग उड़ाकर इस पर्व के उल्लास को साझा किया।

सुख-समृद्धि की कामना

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि तिल और गुड़ की मिठास से भरा यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। उन्होंने सूर्यदेव से सभी के कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री पंकज दुबे, शंकर श्रीवास्तव, मनीष जैन कल्लू, कमलेश अग्रवाल, पुष्पराज पाण्डेय, दिलीप पटेल, सपन यादव, रंजीत ठाकुर, अतुल जैन दानी, अंकित पाठक, पूजा वाधवानी, पर्व अग्रवाल, समरजीत फौजकर, शुभ साहू, रवि वासवानी, अंशुल जैन सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।