मध्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय में ठाठ-बाट और वाहन सुविधाओं में कटौती - Bhaskar Crime

Breaking

मध्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय में ठाठ-बाट और वाहन सुविधाओं में कटौती

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सादगी का असर*

*मध्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय में ठाठ-बाट और वाहन सुविधाओं में कटौती*

विशेष रिपोर्टर भोपाल/  मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सादगीपूर्ण व्यवहार और आदर्शों का सीधा असर अब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के दैनिक व्यवहार एवं सुविधाओं पर दिखने लगा है। पिछले तीन महीनों में हुए संगठनात्मक बदलावों के तहत नेताओं के ठाठ-बाट और खर्चीली व्यवस्थाओं में बड़ी कटौती की गई है।

क्या-क्या हुआ बदलाव,: भोजन-नाश्ते की विशेष व्यवस्था बंद: नेताओं की टेबलों पर विशेष नाश्ते या बाहर से मनपसंद भोजन मंगाने की प्रथा बंद। थोक में आने वाला नारियल पानी भी बंद।

· एक समान चाय-पानी की व्यवस्था: पहले की तरह अलग-अलग स्तर पर चाय की व्यवस्था नहीं। अब साधारण कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक सभी के लिए एक समान चाय-कॉफी की सुविधा। आगंतुकों के लिए मशीन से चाय।

· पानी की बोतलों की जगह गिलास-जग: पैक्ड पानी की बोतलों के स्थान पर गिलास, जग और सामान्य पानी की व्यवस्था।

· वीवीआईपी सत्कार पर अंकुश: प्रदेश अध्यक्ष द्वारा खुद पार्टी वाहन या विशेष सुविधाओं के उपयोग से परहेज के बाद, कार्यालय में वीवीआईपी सत्कार की परंपरा भी लगभग समाप्त।

वाहन सुविधाओं में भी संयम: प्रदेश अध्यक्ष की सादगी का असर वाहन सुविधाओं पर भी स्पष्ट देखा जा रहा है। पार्टी खर्च पर वाहन सुविधा लेने वाले नेताओं की संख्या में कटौती की गई है। अब केवल उन्हीं नेताओं को यह सुविधा मिल रही है, जिन्हें संगठन की ओर से अधिकृत रूप से यह सुविधा दी गई है।

इन बदलावों को पार्टी के भीतर अनुशासन और सादगी के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। खंडेलवाल के व्यक्तिगत आचरण ने संगठन के संचालन में एक नई लहर पैदा की है, जिसमें फिजूलखर्ची पर रोक और समानता के सिद्धांत को प्राथमिकता दी जा रही है।