वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने रची साजिश अंजाम दिया संगीन हत्या - Bhaskar Crime

Breaking

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने रची साजिश अंजाम दिया संगीन हत्या

*वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने रची साजिश अंजाम दिया संगीन हत्या*

*पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर: थाना पाटन के अंतर्गत ग्राम सिमरिया में मिली एक किशोरी की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या अंधी प्रतीत हो रही थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मृतका के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या का खुलासा और आरोपी:

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के आरोपी स्वयं मृतका के प्रेमी योगेश और उसके दो साथी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. योगेश उर्फ ईशु गौंड (ठाकुर) (पिता दामोदर सिंह, उम्र 22 वर्ष), निवासी शाहनाला तिलवारा।

2. पंकज बर्मन (पिता प्रकाश बर्मन, उम्र 21 वर्ष), निवासी घाना तिलवारा।

3. अंकित श्रीवास उर्फ राजा (पिता संतोष, उम्र 24 वर्ष), निवासी अम्बेडकर चौक परसवाडा, संजीवनी नगर।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 15 फरवरी 2026 को थाना पाटन क्षेत्र के एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में एक अज्ञात किशोरी का शव पाए जाने की सूचना मिली थी। ग्राम कोटवार खेमलाल चड़ार (60 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात लड़की का शव सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ पड़ा था और वहां काफी खून बिखरा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम की कार्रवाई और पहचान:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसी बीच, तिलवारा थाना में एक युवती के गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब मृतका की फोटो परिजनों को दिखाई तो उन्होंने उसकी पहचान अपनी बेटी तनु चक्रवर्ती (उम्र 18 वर्ष 6 माह), निवासी गढ़ा के रूप में की।

घटना का कारण और हत्या की साजिश:

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का आरोपी योगेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहती थी। इस सूचना पर पुलिस ने संदेही योगेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में योगेश ने बताया कि तनु शादी के लिए उस पर लगातार दबाव बना रही थी, जबकि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसी नापाक मंसूबे के तहत उसने वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2026) पर तनु को मिलने के लिए बुलाया। तनु अपनी सहेली की शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर योगेश से मिलने पहुंची।

योगेश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। वह तनु को दोपहिया वाहन से घटनास्थल एम.एम. स्कूल के पीछे ले गया, जहां उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। यह स्थान तनु के लिए जाना-पहचाना था, इसलिए उसे कोई संदेह नहीं हुआ। वहां शादी की बात को लेकर विवाद हुआ और योगेश ने अपने साथियों पंकज बर्मन और अंकित श्रीवास के साथ मिलकर तनु का गला दबाया और पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई:

पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश समेत उसके दो साथियों पंकज बर्मन और अंकित श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका:

इस अंधी हत्या के खुलासे में थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा, चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी, उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, जितेन्द्र दुबे, अभिषेक कैथवास, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी सहित कई थानों के प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही