*एमपी के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 मिनट में 15 करोड़ की डकैती, DGP हेलीकॉप्टर से पहुंचे*
विशेष संवाददाता सिंगरौली (मध्य प्रदेश) सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। पांच हथियारबंद डकैतों ने करीब 15 मिनट में 15 करोड़ रुपए की डकैती डाली।
क्या है पूरा मामला?
· डकैतों ने बंदूक के दम पर बैंक के अंदर मौजूद लोगों को बंधक बना लिया।
· बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की।
· पूरी वारदात को मात्र 15 मिनट में अंजाम दिया गया।
पुलिस कार्रवाई
· DGP कैलाश मकवाना हेलीकॉप्टर से सिंगरौली पहुंच गए हैं।
· पुलिस ने आरोपियों के फोटो जारी कर दिए हैं।
· चारों ओर नाकेबंदी कर दी गई है।
· आसपास के राज्यों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
अपडेट: डकैतों की तलाश जारी है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।