शशिन यादव स्मृति ‘जाने-अनजाने छायाकार’ प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित - Bhaskar Crime

Breaking

शशिन यादव स्मृति ‘जाने-अनजाने छायाकार’ प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित

*शशिन यादव स्मृति ‘जाने-अनजाने छायाकार’ प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित*

चीफ एडिटर जबलपुर। रानी दुर्गावती संग्रहालय में आयोजित समारोह में स्वर्गीय शशिन यादव स्मृति ‘जाने-अनजाने छायाकार’ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए। मिलन फोटोग्राफिक सोसायटी (MIFOSO) द्वारा पिछले 48 वर्षों से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्राप्त चित्रों का परिणाम घोषित कर दिया गया।
 (वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट अफरोज खान, और फोटोगफर अमित सोनी)

विजेताओं की सूची:

श्वेत-श्याम वर्ग:

· प्रथम: चिन्मय भट्टाचार्य (कोलकाता)

· द्वितीय: कैलाश मित्तल (इंदौर)

· तृतीय: प्रवीण रावत (इंदौर)

· सांत्वना: शैलेश पटेल, मुकेश श्रीवास्तव, संजय जैन, पद्माकर गढ़े, उदयन जॉर्डन, सचिन मटकर, डॉ. अनिमेष सक्सेना, आर्नत झा, विवेक जोशी, रविंद्र पुनतांबेकर, शिवानी शर्मा, सीतानाथ पॉल, अजय पारिख, हिमांशु रॉय बोस।

रंगीन वर्ग:

· प्रथम: प्रवीण रावत (इंदौर)

· द्वितीय: विजय चंदेल (इंदौर)

· तृतीय: कैलाश मित्तल (इंदौर)

· सांत्वना: चिन्मय भट्टाचार्य, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश हथावले, चेतन सोनी, संजय धाकड़, डॉ. निर्मल जैन, संजय जैन, घनश्याम कोठारी, उदयन जॉर्डन, महेंद्र राठौर, देशभूषण जैन, अनुराग बुधौलिया, प्रांजल वर्मा, शैलेश पटेल, अफरोज खान, सिद्धार्थ पटवा, वैशाली शर्मा, अमित सोनी, कमलेश रजक।

वाइल्डलाइफ एवं नेचर:

· प्रथम: सैयद अदनान (भोपाल)

· द्वितीय: सुरेश खरे (मुंबई)

· तृतीय: विजय चंदेल (इंदौर)

· सांत्वना: गुरविंदर छाबड़ा, राहुल पंडित, अखिल हार्डिया, अनिमेष सक्सेना, चिंताहरण घोष, देवेंद्र श्रीमाली, डॉ. दिलीप कटियार, स्तुति घोष, विप्राश पांडेय, सैयद नैय्यर आलम, करणवीर वाधवा, गार्गी, जीतू बुधौलिया, अमनप्रीत सलूजा, आनंद शिवहरे।

विशेष पुरस्कार:

· डॉ. के.सी. सक्सेना स्मृति पुरस्कार (जबलपुर के युवा छायाकार): डॉ. रोहित भंडारी एवं समर्थ सिंघई

· अरविंद स्मृति पुरस्कार (प्रेस छायाकारी): सुशील चौबे

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन सिंह परिहार ने फोटोग्राफी की विधा पर प्रकाश डाला, जबकि कथाकार राजेंद्र दानी ने शशिन यादव से जुड़े संस्मरण सुनाए। पंकज स्वामी ने जीवन परिचय दिया और मुकुल यादव ने MIFOSO की गतिविधियाँ बताईं। संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र दानी, डॉ. हर्ष सक्सेना एवं MIFOSO के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर राव उपस्थित रहे।