*पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रातभर की कॉम्बिंग में 250 फरार अपराधी गिरफ्तार*
*थानो में रहा सन्नाटा, पुलिस ने रचा इतिहास*
*अपराधियों पर शिकंजा: रांझी पुलिस ने की रातभर धरपकड़*
चीफ एडिटर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के कड़े निर्देशों पर शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। 18-19 अप्रैल की दरमियानी रात 9 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक चली इस कॉम्बिंग गस्त में पुलिस ने उन अपराधियों को दबोचा, जो वर्षों से फरार थे।जबलपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। रातभर चले इस ऑपरेशन ने अपराधियों की नींद उड़ा दी है।
250 वारंट तामील – यह जबलपुर पुलिस की बड़ी सफलता है
किन-किन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई :
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.)
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 – सुश्री पल्लवी शुक्ला
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा
· सभी नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी व थाना प्रभारी मौजूद
पुलिस की रणनीति:· थाना प्रभारी स्वयं टीम लीडर में रहे
· उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल
· रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना, संदिग्ध वाहन – सब पर निगरानी
एसपी सम्पत उपाध्याय का बयान:
“यह हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे अपराधी जो लंबे समय से कानून से बचते थे, अब सलाखों के पीछे हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”
आगे की योजना: पुलिस ने साफ कर दिया है – अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसी कॉम्बिंग गस्त जारी रहेगी।
*कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार 250 वारंट किए गए तामील*
*थाना में सन्नाटा, रातभर चली अपराधियों की धरपकड़*
