*पुलिस का बड़ा एक्शन करते हुए कई फरार इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया*
![]() |
मुख्य घटनाएं:· 40 हज़ार के इनामी बदमाश दुर्गेश यादव उर्फ जीतू को धुले (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या के प्रयास और अवैध गैस रिफिलिंग सहित 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं।
· हत्या के प्रयास और अपहरण-फिरौती के मामले में फरार राहुल इंटर को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर 15 हज़ार रुपये का इनाम था और दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
· हत्या के आरोपी आसिफ बम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। वह भागने की कोशिश कर रहा था, हमीदिया अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
· अशोका गार्डन हत्या मामले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोका गया।
पुलिस की भूमिका:
· डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे किए।
· पहले मामले में एसीपी जोन-4, थाना प्रभारी कोलार की अहम भूमिका रही।
· दूसरे मामले में एसीपी अनिल बाजपेई (जोन-3), थाना प्रभारी कोहेफिजा, उपनिरीक्षक संजीव धाकड़ सहित अन्य कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया।
