चीफ एडिटर दतिया, जिले के ग्राम बीकर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा ने रात्रि विश्राम किया। इसके उपरांत दोनों अधिकारी सुबह पैदल गांव की गलियों में निकले और आम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसंवाद और किसानों से मुलाकात: पैदल भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कई किसानों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चाय-पानी ग्रहण करते हुए पारिवारिक और कृषि संबंधी मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जी की किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता, किसानों की समृद्धि हेतु सरकार की प्राथमिकताओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
सब्जी विक्रेताओं से संवाद: सुबह के समय गांव में सब्जी बेचने आए किसानों से भी कलेक्टर और एसपी ने बातचीत की। उनकी आवश्यकताओं और सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान से सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
स्कूल निरीक्षण: इसके बाद कलेक्टर श्री वानखड़े ने गांव के विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उद्देश्य: यह पहल जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने और उनके निराकरण के लिए की गई। कलेक्टर और एसपी का यह कदम प्रशासन की जमीनी हकीकत से जुड़ने और लोगों के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है।
