मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग की बड़ी सौगात,लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी - Bhaskar Crime

Breaking

मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग की बड़ी सौगात,लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी

*मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग की बड़ी सौगात,लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी*

चीफ एडिटर /अब लाइन परिचारक 55 वर्ष की जगह 62 वर्ष तक सेवा कर सकेंगे। अब उनकी सेवानिवृत्ति आयु अन्य कर्मचारियों के समान कर दी गई है।

संविदा परीक्षण सहायकों की वेतन विसंगति समाप्त

लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करते हुए अब उन्हें पूरा वेतन वृद्धि सहित मिलेगा।

 ऊर्जा विभाग ने दोनों आदेश जारी कर दिए हैं।

ये आदेश सभी बिजली कंपनियों को भेज दिए गए हैं:

· मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी

· पूर्व, पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियाँ

· पावर ट्रांसमिशन कंपनी

संघ का आभार एवं अनुरोध

 मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई, ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले एवं सभी प्रबंध संचालकों का आभार व्यक्त किया।

संघ की माँग:

जल्द ही संविदा कर्मियों का नियमितीकरण एवं समविलयन किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को 50% आरक्षण देकर नियमित कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।