*पुलिस का रातभर का महाअभियान, 79 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में हड़कंप*
विशेष संवाददाता जिले में कानून का डंका बजाते हुए पुलिस ने 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात “कॉम्बिंग गश्त” के तहत बड़ी कार्रवाई की।कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चले इस ऑपरेशन में 175 जवानों ने दबिश देकर 79 वारंटियों को दबोचा।
मुख्य कार्रवाई:
79 वारंटी गिरफ्तार: 20 स्थाई वारंटी + 59 गिरफ्तारी वारंटी
· 49 गुंडे और 49 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर छापा
· कोतवाली पुलिस की सक्रियता: 61 आदतन अपराधी चेक, 36 डोजियर तैयार
· नशे पर शिकंजा: 10 अवैध शराब प्रकरण, 4 शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर एफआईआर
· रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर संदिग्धों की सघन पूछताछ
उद्देश्य: अपराधों पर लगाम कसने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रातभर यह अभियान चला। पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।