*घमापुर के शातिर बदमाश कृष्णा उर्फ बाबू पर NSA की कार्रवाई, पुलिस ने जुलूस निकाल कर भेजा जेल*
चीफ एडिटर जबलपुर / जिले के कुख्यात अपराधी कृष्णा हासवानी उर्फ बाबू सिंघी (24) को घमापुर थाना और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेजा उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की वारंट जारी की गई थी।
· NSA वारंट: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की रिपोर्ट पर जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बदमाश के खिलाफ NSA की कार्रवाई के आदेश दिए।
· 22 मुकदमे: बाबू पर हत्या की कोशिश, वसूली, हिंसा, आर्म्स एक्ट सहित 22 अपराध दर्ज हैं।
· इनाम: घमापुर और मदनमहल थानों में हत्या के प्रयास के दो मामलों में उस पर कुल 9 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस का बयान : घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि बाबू के आतंक से क्षेत्र में लोग रिपोर्ट करने तक से डरते थे। उसकी आदतों में सुधार न आने पर NSA के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी में ये रहे सराहनीय
क्राइम ब्रांच के प्रशांत सोलंकी, अटल जंघेला, अजीत सिंह व विनय सिंह सहित पूरी टीम को सराहा गया।
यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 को की गई। आरोपी के पास से बिना नंबर की कार और मोबाइल भी जब्त किया गया।