लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार

*इंदौर से वसूली करने आया व्यापारी जबलपुर में लूटा गया,

 पुलिस ने 24 घंटे में सुनियोजित गिरोह का किया भंडाफोड़*

*मिर्ची पाउडर व चाकू से वारदात को अंजाम, 1 लाख नकद व दो वाहन जब्त, एक आरोपी अभी फरार*

चीफ एडिटर जबलपुर के थाना माढोताल पुलिस ने इंदौर से उधारी के पैसे लेने आए एक व्यापारी (अभय कुमार सिंह) के साथ हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए  5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को मिर्ची पाउडर फेंककर, चाकू दिखाकर और मारपीट कर 2 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने लूट के 1 लाख रुपये, दो दोपहिया वाहन और एक चाकू बरामद कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता पियूष पटेल अभी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजेंद्र पटेल (26)

2. शरद बेन (21)

3. बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना बेन (24)

4. आलोक पांडे (21)

5. रोहन उर्फ पुरोहित सिंह ठाकुर (22)

घटना का संक्षिप्त विवरण:

पीड़ित अभय कुमार सिंह (इंदौर निवासी, मूल बिहार) 6 जून 2026 को जबलपुर में अपने दोस्त पियूष पटेल के कहने पर राजेंद्र पटेल के साथ बाइक पर बस स्टैंड जा रहा था। तभी एक एक्टिवा सवार तीन लोगों ने मिर्ची पाउडर डालकर उसे गिराया और चाकू की धमकी देकर 2 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर सभी को दबोच लिया।

पुलिस की कार्रवाई:

एसपी जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त एसपी जितेंद्र सिंह, सीएसपी बी.एस. गोठरिया और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों पर धारा 309(6) और 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार पियूष पटेल की तलाश जारी है।