5,000 रुपये के इनामी फरार आरोपी को हनुमानताल पुलिस ने दबोचा
![]() |
· इनाम राशि: 5,000 रुपये (एसपी संपत उपाध्याय द्वारा घोषित)।
चीफ एडिटर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में बढ़ते अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हनुमानतल के फरार इनामी बदमाश सागर रजक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ NS 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। हनुमान तल पुलिस द्वारा कार्रवाई आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
· गिरफ्तारी की टीम: नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) गोहलपुर मघुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा तथा प्रधान आरक्षक वीरेंद्र पटेल, अजय डबराल, सादिक सैयद, रिजवी, नीरज, जमील विशेष रूप से सहयोग रहा
