गोराबजार में शराब दुकान के खिलाफ भड़की महिलाएं, तालाबंदी के लिए उमड़ी भीड़ - Bhaskar Crime

Breaking

गोराबजार में शराब दुकान के खिलाफ भड़की महिलाएं, तालाबंदी के लिए उमड़ी भीड़

गोराबजार में शराब दुकान के खिलाफ भड़की महिलाएं, तालाबंदी के लिए उमड़ी भीड़

       प्रशासन के आदेशों की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश,महिलाओं ने दुकान पर तालाबंदी की ठानी

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, 16 अगस्त। छावनी क्षेत्र के गोराबजार में अतिक्रमण की जमीन पर संचालित हो रही शराब की दुकान को लेकर क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों का आक्रोश आज उबल पड़ा। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कई आदेशों और आश्वासनों के बावजूद दुकान न हटाए जाने से नाराज़ हजारों महिलाओं ने दुकान पर तालाबंदी करने पहुंचे पुलिस ने रोका महिलाओं का आक्रोश से दुकान बंद रहा 

प्रशासन के आदेशों की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश

गोराबजार संघर्ष समिति के अनुसार, यह दुकान नियम विरुद्ध अतिक्रमण की भूमि पर चल रही है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने 27 जुलाई को दुकान हटाने के लिए सात दिन का आदेश दिया था। इसके बाद 8 अगस्त को कैंटोनमेंट सीईओ ने दो दिन के भीतर दुकान हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, स्थानीय विधायक रोहाणी ने भी गोराबजार प्रतिनिधिमंडल को 3 अगस्त तक दुकान हटाने का वादा किया था।

समिति का आरोप है कि इन सभी आदेशों और आश्वासनों के बाद भी दुकान यथावत बनी हुई है। नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि "शराब माफिया के सामने प्रशासन बेबस, लाचार और पंगु हो गया है।"

महिलाओं ने दुकान पर तालाबंदी की ठानी

प्रशासन की निष्क्रियता से आक्रोशित होकर गोराबजार संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार दोपहर 2 बजे क्षेत्र की हजारों महिलाएं और स्थानीय नागरिक दुकान पर तालाबंदी करने के लिए एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दुकान को वहां से नहीं हटाया जाता, वे लगातार विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अब वे स्वयं कार्रवाई करने को मजबूर होंगी। इससे पहले भी जबलपुर में शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन में तोड़फोड़ और पथराव जैसी घटनाएं हो चुकी हैं ।

इन नेताओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदर्शन में क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें नकुल गुप्ता, पवन कनोजिया, पवन यादव, हैमत मलिक, प्रकाश अहिरवार, राजा ठाकुर, अमर रजक, राजेश बेन, गोलू, दुर्गेश, लकी, अरुण पिल्ले, मनोज यादव, पापे पटेल, अपूर्व दुबे, छोड़ वाल्मीक, अभिषेक तिवारी, नीशु कनोजिया, अंशुल जैसबात, योगेश कनोजिया, सुशील यादव, जगदीश अग्रवाल, ओ.पी. अग्रवाल, मोहन महावर, समीर, हमीद और नानूस्वामी शामिल थे।