20 ट्रॉली डंपर अवैध रेता जप्त एसडीएम ने किया कार्यवाही - Bhaskar Crime

Breaking

20 ट्रॉली डंपर अवैध रेता जप्त एसडीएम ने किया कार्यवाही

* 20 ट्रॉली डंपर अवैध रेता 1 लाख से अधिक कीमत की लगभग की जप्त*



*एसडीएम के निर्देशन पर तहसीलदार लहार की कार्यवाही*

एसडीएम लहार को मुखबिर द्वारा फोन पर बताया गया कि असवार क्षेत्र में अवैध रेत डंप की जा रही है जिसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम लहार विजय यादव ने तहसीलदार राजकुमार नगरिया को निर्देशित किया तहसीलदार लहार असवार में मौके पर पहुंचे जहां लगभग 20 ट्राली से अधिक अवैध रेत डंप करके रखी हुई थी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया के द्वारा मौके पर भूमि स्वामी को बुलाकर पूछा गया कि यह रेत की रॉयल्टी दिखाएं परंतु कोई भी व्यक्ति रेत रॉयल्टी दिखने में वहां समर्थ नहीं हुआ प्रथम दृष्टया देखने पर रेत लगभग 20 ट्राली से अधिक मौके पर पाई गई है एसडीएम ने तत्काल नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए जेसीबी को मौका स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए एवं डंपर मंगाकर रेत को भरवा कर  सुरक्षित स्थान पर रखने की कार्रवाई तहसीलदार राजकुमार नागोरिया के द्वारा पुलिस बल की सहायता से की जा रही है इस कार्रवाई में तहसीलदार के साथ पुलिस बल एवं पटवारी सुवान ख़ान व दल गंजन सिंह चौहान उपस्थित रहे