महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का तिलक वंदन कर माला पहनकर स्वागत किया - Bhaskar Crime

Breaking

महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का तिलक वंदन कर माला पहनकर स्वागत किया

*महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का  ज़िले के जबलपुर गोसलपुर, सिहोरा में स्वागत किया*

*वाहनों को रूकवाकर तीर्थ यात्रियों को विश्राम के लिए व्यवस्‍था की और  तिलक वंदन कर माला पहनकर गया*

  जबलपुर संवादाता/ आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों द्वारा महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का जबलपुर ज़िले के गोसलपुर, सिहोरा में स्वागत अभिनंदन कर यात्रियों के लिए जल व्यवस्था के साथ ही स्वल्पाहार एवं चाय चाय की व्यवस्था की गई।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन पर विकासखंड सिहोरा की समस्त नवांकुर संस्थाओं के संयोजन में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। 

वाहनों को रूकवाकर तीर्थ यात्रियों को विश्राम के लिए व्यवस्‍था की गई और तिलक वंदन कर माला पहनकर श्रीफल व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। समिति द्वारा गंगा मैया को अर्पित करने के लिए यात्रियों को नारियल,  सुपारी,  हल्दी,  श्रृंगार की सामग्री भेंट की गई एवं तीर्थ यात्रियों को स्वल्पाहार पानी की बोतल चाय बिस्कुट का इंतजाम भी किया गया।