*प्राइवेट स्कूल माफयो का खुलासा 9.81 करोड़ अतिरिक्त फीस वसूलने का खलासा*
*3 प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का खुलासा कलेक्टर ने दिए फीस वापसी के आदेश*
*35 स्कूलों से 274.81 करोड़ की अतिरिक्त फीस वापस*
* 9.81 करोड़ अतिरिक्त फीस, 20 हजार से ज्यादा बच्चों से वसूले*
( ये हैं अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल जिसका कलेक्टर ने किया खुलासा )
ये हैं प्राइवेट माफिया फीस वसूलने वाला स्कूल का नाम 
भोपाल संवादाता / जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तीनों स्कूलों को अतिरिक्त वसूली गई फीस वापस करने के निर्देश दिए हैं और प्रत्येक स्कूल पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि अब तक कुल 35 स्कूलों की जांच पूरी हो चुकी है, जिन्हें 274.81 करोड़ रुपए की अतिरिक्त फीस वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है ताकि अभिभावकों और छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके। निजी स्कूलों की अवैधानिक फीस वसूली का एक और बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर गठित समिति ने खुलासा किया है कि तीन प्रमुख स्कूलों ने 9.81 करोड़ रुपए की अतिरिक्त फीस वसूली है।
*जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार*
स्टेमफील्ड स्कूल एकता चौक ने 8,217 विद्यार्थियों से 6.29 करोड़ रुपए, मारथोमा सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने 9,138 बच्चों से 1.77 करोड़ रुपए और रायन इंटरनेशनल स्कूल शांति नगर ने 3,214 विद्यार्थियों से 1.75 करोड़ रुपए अतिरिक्त फीस वसूली की। जांच में पाया गया कि इन स्कूलों ने न केवल अनुचित लाभ के लिए फीस में वृद्धि की, बल्कि इसे जिला समिति और अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत भी नहीं किया।