*निगमायुक्त प्रीति यादव ने रानीताल कचरा ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया*
*सफाई व्यवस्था की जाँच किया एवं स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश*
जबलपुर संवाददाता/ आज नगर निगम की निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने रानीताल स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और कचरा संग्रहण प्रबंधन की जाँच की। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर स्टेशन शहर की सफाई व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं, जिससे कचरा प्रबंधन अधिक कुशल हुआ है और डीजल की खपत में भी कमी आई है।
**कचरा प्रबंधन में सुधार, डीजल की बचत**
निगमायुक्त ने बताया कि पहले छोटी टिपर गाड़ियों से कचरा ले जाने में अधिक समय और ईंधन खर्च होता था, लेकिन अब कॉम्पैक्टर की मदद से कचरा तेजी से उठाया जा रहा है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने ट्रांसफर स्टेशन के आसपास बेहतर सफाई के निर्देश भी दिए।
**कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण, स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश**
इसके बाद निगमायुक्त ने कांवड़ यात्रा मार्गों मॉडल रोड रानीताल, एम.आर. 4, कचनार सिटी और पाटन रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के बाद तुरंत सफाई की जाए और पूरे मार्ग को स्वच्छ रखा जाए।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, सी.एस.आई. सचिन जैन, एस.आई. अमन और ई.वी.एम. गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन प्रभारी मौजूद रहे।