पुलिस की रंजना शर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस की रंजना शर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

*पुलिस की रंजना शर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास*

*पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने महिला आरक्षक रंजना शर्मा को विशेष रूप से बधाई दी* 

*अभी तक कई पदको जीतकर पुलिस विभाग और जबलपुर का नाम रोशन किया है*

जबलपुर संवाददाता / जिला जबलपुर की महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने हाल ही में संपन्न 45वीं मध्य प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने हैमर थ्रो और शॉटपुट थ्रो स्पर्धाओं में विजयी होकर जबलपुर पुलिस तथा पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है

यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप जबलपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित की गई थी, जहाँ रंजना शर्मा ने अपने अदम्य साहस और कौशल का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय ने महिला आरक्षक रंजना शर्मा को विशेष रूप से बधाई दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्होंने रंजना को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपने न केवल जबलपुर पुलिस, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश पुलिस और देश का नाम रोशन किया है। हमें आप पर गर्व है। आशा है कि आप भविष्य में भी इसी तरह अपने पराक्रम से सबका सिर गर्व से ऊंचा करती रहेंगी"

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान भी रंजना शर्मा ने खेल-कूद के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इससे पहले भी वे कई पदकों एवं प्रमाण पत्रों से सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी यह सफलता एक प्रेरणा है, जो साबित करती है कि समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है