चेकिंग के दौरान,13 दोपहिया वाहन वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, - Bhaskar Crime

Breaking

चेकिंग के दौरान,13 दोपहिया वाहन वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया,

*पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, 13 दोपहिया वाहन बरामद*

MAMS रणनीति से हुई चोरों की पहचान, तीन आरोपी गिरफ्तार*

भोपाल विशेष रिपोर्टर/नगरीय पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में थाना गोविंदपुरा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे एक दर्जन से अधिक चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है।

यह सफलता पुलिस द्वारा अपनाई गई नवीन MAMS (मेंटेनेंस, एसोसिएट, मूवमेंट, सस्पेक्ट) आधारित जांच रणनीति का नतीजा है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना के निर्देशों के अनुपालन में भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस रणनीति पर अमल के सख्त निर्देश दिए गए थे

ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा

गोविंदपुरा थाने में दिनांक 10 नवंबर को रितिक जैन नामक युवक की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने एमएएमएस रणनीति के तहत संदिग्धों की सघन छानबीन शुरू की।

पुलिस उपायुक्त जोन-2  विवेक सिंह के निर्देशन में, एसीपी गौतम सोलंकी तथा सहायक आयुक्त अदिति बी. सक्सेना के नेतृत्व में चल रही एक चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल रोकी गई। वाहन के दस्तावेज मांगने पर चालक कुछ नहीं दिखा सका। आरटीओ की वेबसाइट पर इंजन व चेसिस नंबर चेक करने पर यह वाहन रितिक जैन की चोरी हुई बुलेट प्राप्त हुई।

पूछताछ से मिली बड़ी सफलता

वाहन चालक बसीम खान उर्फ समर खान को गिरफ्तार कर हिकमतअमली से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर पुलिस ने दो अन्य साथियों आसिफ अली और सुलेमान खान को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अब तक कुल 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. बसीम खान उर्फ समर खान (35 वर्ष), सुंदर नगर, भोपाल

2. आसिफ अली (23 वर्ष), जहांगीराबाद, भोपाल

3. सुलेमान खान (30 वर्ष), जहांगीराबाद, भोपाल

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर सहित उनकी पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और अपराधियों के मनोबल को झटका लगेगा