एसी की कॉपर पाइप तोड़ने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

एसी की कॉपर पाइप तोड़ने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार

 *एसी की कॉपर पाइप तोड़ने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के मनसभवन भवन में स्थित खेरमाई मंदिर की तीसरी मंजिल से एसी की कॉपर पाइप चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

घटना के संबंध में मानस भवन के सुपरवाइजर राजेश विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर मंदिर की दीवार फांदकर तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और वहां लगे एयर कंडीशनर (एसी) की करीब 80 हजार रुपये की कॉपर पाइप तोड़कर ले गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राज साकेत (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र साकेत, निवासी पंजाब बेक कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मेट्रो पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से दबोच लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई कॉपर पाइप बरामद कर ली।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव, एएसआई शिव कुमार विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक भगवान सिंह आरक्षक दीपक प्रियाश झारिया और लक्ष्मी नारायण गोलहानी शुवेक सिंह पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।