*मोबाइल लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, 6 फोन और एक वाहन जब्त* - Bhaskar Crime

Breaking

*मोबाइल लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, 6 फोन और एक वाहन जब्त*

*मोबाइल लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, 6 फोन और एक वाहन जब्त*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर। थाना हनुमान ताल क्षेत्र में रात्रि के समय मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक वयस्क और एक नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट के छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी लूट की घटनाओं का आदी है और उसके खिलाफ पूछताछ जारी है। नाबालिग आरोपी को विधिक प्रक्रिया के बाद बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पुलिस टीम की इस सफलता से हनुमान ताल क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है।