*रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने वालों को साफ चेतावनी दी है*
* सड़कों पर स्टंट किया गया तो सीधे जेल जाना होगा*
विशेष रिपोर्टर भोपाल। शहर में सड़कों पर रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो चार इमली क्षेत्र में चलती कार की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहा था और इसका वीडियो वायरल हो गया था।
गिरफ्तार आरोपी: श्रेष्ठ परमार
वाहन नंबर: MP04CV3472
ट्रैफिक सूबेदार जितेंद्र अटेरिया ने वायरल वीडियो के आधार पर पता लगाते हुए स्टर्लिंग कैंपस से आरोपी को उसी कार समेत दबोच लिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
हबीगंज पुलिस ने रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने वालों को साफ चेतावनी दी है कि अगर सड़कों पर स्टंट किया गया तो सीधे जेल जाना होगा।