निगमायुक्त सड़क पर उतरे, शराब दुकान सहित 10 पर लगाया जुर्माना - Bhaskar Crime

Breaking

निगमायुक्त सड़क पर उतरे, शराब दुकान सहित 10 पर लगाया जुर्माना

*स्वच्छता से समझौता नहीं, निगमायुक्त सड़क पर उतरे, शराब दुकान सहित 10 पर लगाया जुर्माना*

चीफ एडिटर जबलपुर। नगर निगम ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सुबह से लेकर देर दोपहर तक शहर के अलग-अलग इलाकों का औचक निरीक्षण किया और गंदगी फैलाने वालों पर कोई रहम नहीं दिखाया।

सख्त कार्रवाई:

·  शराब की दुकान पर 5,000 रुपये का जुर्माना (गंदगी व अव्यवस्था पाए जाने पर)

· 10 अन्य मामलों में 7,500 रुपये का चालान (नियमों के उल्लंघन पर)

 क्या निरीक्षण किया?

· वेस्ट टू एनर्जी प्लांट: कचरा निष्पादन की गति बढ़ाने के निर्देश।

· वाशिंग स्टेशन: गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर।

· दीनदयाल बस स्टैंड, चंडालभाटा और कृषि उपज मंडी तक पैदल भ्रमण।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल से पहले 'सिटी प्रोफाइल' के अनुरूप सभी स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य व्यवस्थित कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश देते हुए कहा:

"स्वच्छता हमारे लिए सर्वोपरि है। हर विभाग इसे गंभीरता से ले।"

आगे की योजना:निगमायुक्त ने स्वास्थ्य, उद्यान, अतिक्रमण व लोककर्म विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब और सख्ती बरती जाएगी।