बूढ़ी खेरमाई जावरा विसर्जन के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी ने खुद किया ब्रीफिंग - Bhaskar Crime

Breaking

बूढ़ी खेरमाई जावरा विसर्जन के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी ने खुद किया ब्रीफिंग

*बूढ़ी खेरमाई जावरा विसर्जन के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी ने खुद किया ब्रीफिंग*

*पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील*

चीफ एडिटर जबलपुर,// आज बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पारंपरिक जावरा जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय  के निर्देशन में करीब 500 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

आज  एसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और बल को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। जुलूस मछली मार्केट, सूजी मोहल्ला, छोटा फुहारा, मन्नूलाल अस्पताल, पांडे चौक, गल्ला मंडी, खोवा मंडी, कमानिया गेट, सराफा चौक, राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज चौक, घोड़ा नक्कास होता हुआ हनुमानताल विसर्जन घाट पहुंचेगा।

सुरक्षा के खास इंतजाम:

· जुलूस के आगे, मध्य और पीछे पुलिस तैनात

· ऊंची इमारतों पर दूरबीन के साथ वॉचर्स

· सादे कपड़ों में कर्मचारी इकट्ठा करेंगे सूचनाएं

पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील