हत्या के फरार आरोपी समेत 10 हजार के ईनामी बदमाश को लार्डगंज पुलिस ने रायपुर से दबोचा - Bhaskar Crime

Breaking

हत्या के फरार आरोपी समेत 10 हजार के ईनामी बदमाश को लार्डगंज पुलिस ने रायपुर से दबोचा

*हत्या के फरार आरोपी समेत 10 हजार के ईनामी बदमाश को लार्डगंज पुलिस ने रायपुर से दबोचा*

चीफ एडिटर जबलपुर  अवैध वसूली के मामले में सात माह से फरार चल रहे 4 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। आरोपी रायपुर में हत्या के मामले में भी 10 हजार का इनामी निकला। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार अपराधियों के अभियान के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

सात माह से था फरार

थाना लार्डगंज में 4 अगस्त 2025 को नरेन्द चौधरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/25 धारा 296, 119(1), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में आरोपी रवि उईके घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी जबलपुर ने 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

रायपुर में दबिश, खुला बड़ा राज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी पड़ताल के आधार पर रायपुर में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी रवि उईके (35) निवासी कठोंदा अधारताल, मूल निवासी टिन्डा नौरा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि रवि उईके वर्ष 2023 में रायपुर में पंजीबद्ध हत्या के प्रकरण में भी फरार था और उस पर रायपुर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नवल आर्य के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक हुलेश, पंकज, शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।