*वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; वाहन काटने से पहले 2 आरोपी 12 वाहनों के साथ गिरफ्तार*
*2 वाहनों के पुर्जे खुले पकड़ा गया,कई थानों क्षेत्रों से चौरी किया गया था*
चीफ एडिटर जबलपुर/ शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लार्डगंज पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जबलपुर के अलावा कटनी जिले में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
12 वाहन बरामद, कई थाना क्षेत्रों में चोरी का खुलासा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता शहर के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रितेश कुमार शिव के आदेश पर थाना प्रभारी लार्डगंज ने वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान गठित टीम ने 12 चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों – लार्डगंज, कोतवाली, ओमती, विजयनगर, घमापुर तथा कटनी जिले में वाहन चोरी की वारदातें की गईं। बरामदगी के दौरान दो वाहनों के पुर्जे खुले हालत में भी मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. कासिम खान पिता मोहम्मद अतीक खान, उम्र 25 वर्ष
निवासी: रजा चौक, न्यू आनंद नगर, थाना गोहलपुर, जबलपुर
2. फैजान अंसारी उर्फ तोता पिता मेहमूद अहमद, उम्र 23 वर्ष
निवासी: मक्का नगर, गली नंबर 1, हनुमानताल
सराहनीय रही इन अधिकारियों की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य, टीआईसी उनि राहुल बघेल, उनि रामेश्वर गोस्वामी, सउनि राजेश वर्मा, प्रआर ब्रह्मप्रकाश मिश्रा तथा आरक्षक पंकज सनोडिया, शुभम पटेल, हूलेश परस्ते, आदर्श दुबे, श्याम गुर्जर और कुंदन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य वारदातों के उजागर होने की संभावना है।
