*शहीद प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता*
चीफ एडिटर जबलपुर/ ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले प्रधान आरक्षक स्व. अभिषेक शिंदे के परिजनों को एसबीआई बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय की उपस्थिति में शहीद की पत्नी श्रीमती प्रियंका शिंदे को सौंपा गया।
प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे थाना लार्डगंज चौकी यादव कालोनी, जबलपुर में पदस्थ थे। 27 अगस्त 2025 की रात्रि वह एक आरोपी को पकड़ने गए थे। अंधमुक वायपास के पास सर्विस रोड पर बुलेरो वाहन के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिंदे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 27 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा है। यह आर्थिक सहयोग दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिवार के लिए सहारा बनेगा।
इस अवसर पर एसबीआई बैंक के रीजन-2 सहायक महाप्रबंधक अमित भगत, एसबीआई बैंक भेडाघाट शाखा प्रबंधक नवीन जैन, मुख्य प्रबंधक श्री राधेश्याम खेरडे, एफ.ओ.एस.अंकित जायसवाल,रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य तथा शहीद के परिवारजन उपस्थित रहे।