ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई दौ आरोपी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई दौ आरोपी गिरफ्तार

*शहर में बढ़ती चाकूबाजी पर पुलिस का शिकंजा, ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाकू रखने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान*

चीफ एडिटर जबलपुर शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाकू रखने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विशेष चिंता की बात यह है कि युवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से चाकू खरीद रहे हैं, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन रहा है।

रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार

ताजा मामले में रांझी पुलिस ने वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) इस्टेट के खंडहर भवनों में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कार्तिक वंशकार और गणेश वंशकार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी उमेश गोहलानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 5-6 बटनदार चाइना चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये युवक झंडा चौक क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे थे और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जनवरी से अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन नेटवर्क की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार अकेले रांझी थाना क्षेत्र में ही जनवरी से अब तक चाइना चाकू के साथ करीब 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अधिकांश आरोपी ये चाकू ऑनलाइन माध्यम से मंगवाते थे। पुलिस अब इस ऑनलाइन नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि चाकू की अवैध बिक्री में लिप्त तत्वों तक पहुंचा जा सके।