*सिहोरा में पुलिस का मिडनाइट एक्शन: 24 पेटी अंग्रेजी शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार*
*आधी रात को पुलिस का एक्शन,चमचमाती कर में दो शराब तस्कर गिरफ्तार*
चीफ एडिटर जबलपुर/ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में थाना सिहोरा को बड़ी सफलता मिली है। देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने टीम के साथ खुड़ावल मोड़ के पास घेराबंदी कर कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है
शराब की कीमत: ₹2,14,200
· नकदी (शराब खरीदने के लिए): ₹54,500
· प्रयुक्त कार (MP21 ZG 7413): ₹12 लाख (अनुमानित)
· कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹14.68 लाख
गिरफ्तार आरोपी:
1. अभय सिंह उर्फ विवेक ठाकुर (31 वर्ष) – चालक
2. ऐजाज अहमद (26 वर्ष) – सहचर
(दोनों निवासी: भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथ, कटनी)
पुलिस टीम को सलाम:
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नन्हेलाल रजक, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह व अन्य आरक्षकों (आकाश सोनकर, नीरज, अनुज कंसाना, देवराज, अवधेश, ज्ञानप्रकाश, गोकुल, शैलेन्द्र तिवारी) की भूमिका सराहनीय रही।
अधिकारी निर्देशन: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं प्रभारी एसडीओपी सिहोरा/उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय।
मामला: धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई दर्ज।