माता बड़ी खेरमाई की जवारा विसर्जन शोभायात्रा,हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा - Bhaskar Crime

Breaking

माता बड़ी खेरमाई की जवारा विसर्जन शोभायात्रा,हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा

*माता बड़ी खेरमाई की जवारा विसर्जन शोभायात्रा,हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा*

*नौ देवियों और कलश यात्रा रही आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर/ माता बड़ी खेरमाई मंदिर से जवारा विसर्जन शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लेकर माता रानी के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

यात्रा के दौरान भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सबसे आगे भाव-मग्न पांडे चल रहे थे, जबकि नौ देवियों की आकर्षक झांकी और कलश यात्रा ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान अपनी ओर खींचा। भक्त लगातार “माता रानी की जय” के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। माता बड़ी खेरमाई की भव्य छवि भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

यह शोभायात्रा खेरमाई परिसर से प्रारंभ होकर दुर्गा चौक, दीनानाथ क्रॉसिंग, गोपाल लाल मंदिर, राजा रसगुल्ला, मिलोनीगंज चौक, घोड़ानकास से होती हुई थाना हनुमान ताल पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ जवारा का विसर्जन किया गया।

पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा, और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।