*ख़बर पर एक्शन: जबलपुर के टॉप अफसर सड़कों पर उतरे*
*सड़क पर बढ़कर घर दुकान बनाने वाले के ऊपर होगी कारवाई सब तोड़े जाएंगे*
*अतिक्रमण हटाओ, यातायात सुगम बनाओ – कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने पैदल मारा दौरा*
चीफ एडिटर जबलपुर / प्रशासन ने शहर की सड़कों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में कदम रखा।
अतिक्रमण और सुगम यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सड़कों पर पैदल ही उतरे।
निरीक्षण की बड़ी बातें:
· गोरखपुर क्षेत्र में करीब एक घंटे तक सभी मार्गों का किया निरीक्षण।
· गौरीघाट का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
· पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
अफसरों का संदेश:
“शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। यातायात सुगम बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह संजीदा है।”
प्रशासन की इस सक्रियता से नागरिकों में उम्मीद बढ़ गई है कि अब जबलपुर की सड़कें जल्द ही अतिक्रमण-मुक्त और सुगम होंगी।
#जबलपुर #प्रशासन_एक्शन_में #अतिक्रमण_हटाओ #सुगम_यातायात
