एसपी के सख्त निर्देश,थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करें - Bhaskar Crime

Breaking

एसपी के सख्त निर्देश,थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करें

*पैदल भ्रमण अनिवार्य एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश थाना पभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करे* 

*अतिक्रमण और यातायात पर शिकंजा कसने को दैनिक मार्च*

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में थाना स्टाफ के साथ प्रतिदिन शाम को पैदल भ्रमण करें


बदलाव की शुरुआत पैदल कदमों से जहां एक तरफ पुलिस की गश्त सीमित है, वहीं आम नागरिकों का समूह में पैदल भ्रमण (Walking Patrol) अपराधियों और छेड़छाड़ करने वालों के लिए डर का कारण बन गया है। यह पहल न केवल अपराध दर कम कर रही है, बल्कि आम नागरिकों, खासकर महिलाओं, को बिना किसी डर के सड़कों पर उतरने का भरोसा दे रही है।

· इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्रवाई करना है।

· भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी स्वयं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटेंगे।

· यह अभियान शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लागू रहेगा, ताकि जनता को बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का अहसास हो सके।

संदेश: एसपी का यह कदम पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।