*धार्मिक त्योहार के मद्देनजर पुलिस का बड़ा विशेष वाहन चेकिंग अभियान*
*हनुमानताल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों पर शिकंजा*
चीफ एडिटर जबलपुर/ शहर में धार्मिक त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर यह अभियान हनुमानताल थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान थाना हनुमानताल के पास ई-रिक्शा और टू-व्हीलर वाहनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, आरटीओ से जुड़े आवश्यक कागजात (जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस) न रखने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
यह अभियान शहर में बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।