एसपी का बड़ा एक्शन,10 पुलिसकर्मियों वेतन कटौती और जुर्माने की कार्यवाही - Bhaskar Crime

Breaking

एसपी का बड़ा एक्शन,10 पुलिसकर्मियों वेतन कटौती और जुर्माने की कार्यवाही

*एसपी का बड़ा एक्शन अनुशासनहीनता पर गाज, 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई*

*​लापरवाही और ड्यूटी से गायब रहने पर वेतन कटौती और जुर्माने की बड़ी कार्यवाही*


विशेष रिपोर्टर / कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले 10 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। विवेचना में देरी पर जुर्माना एसपी ने न्यायालयीन प्रकरणों की विवेचना  में अनावश्यक देरी करने पर दो उप-निरीक्षकों (SI) पर ₹5,000-5,000 का अर्थदंड लगाया है।

· सख्ती: एसपी ने लापरवाही, ड्यूटी से गायब रहने और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाया।

· सबसे बड़ी सजा: नाबालिग के मामले में लापरवाही और अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार करने वाले एक SI का 50% मासिक वेतन कटौती का दंड।

· जुर्माना: विवेचना में देरी पर 2 SI और जांच अटकाने वाले एक सूबेदार पर ₹5,000-5,000 का अर्थदंड।

· वेतन वृद्धि पर रोक: बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों की एक साल की वेतन वृद्धि रोकी गई।

· गोपनीयता भंग: एक SI के खिलाफ विभागीय जांच (DE) प्रस्तावित।

संक्षेप में: कटनी पुलिस महकमे में अनुशासन और सजगता लाने के लिए एसपी ने अर्दली रूम में समीक्षा कर 10 कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है।