*शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के जुआड़ी ताश पर दांव लगाते पुलिस ने दामोचा*
* पुलिस ने जुआडियो को गिरफ्तार,न कर 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त किया*
*भानतलैया में खुलेआम ताश पर दांव, पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआड़ियों को दबोचा*
चीफ एडिटर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश पर जिले में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता व नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता हासिल की।
11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया स्थित मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। खुले में लाइट की रोशनी में जुआ खेलते लोग पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार किए गए 10 जुआड़ियों में जवाहर अहिरवार (53), विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा (35), सोहेल अख्तर (49), सुशील राय (36), प्रिंस रैकवार (18), बालचंद जैन (48), बेड़ीलाल अहिरवार (48), रितेश साहू (32), राजा गुप्ता (24), रोहित चौधरी (22) शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
टीम में थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम, बेलबाग के उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, मुकेश धुर्वे, आरक्षक विद्यासागर, अजीत, उमेश कुमार, विनीत शुक्ला, घमापुर के प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, आरक्षक बबलू पाण्डे, धीरज, सुभाष की भूमिका सराहनीय रही।