*रात्रि गस्त के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नकदी जब्त*
चीफ एडिटर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जिले भर में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रात को बड़ी सफलता हाथ लगी। हनुमानताल क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान पुलिस ने 10 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए।
ऐसे हुई कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक नागोतिया ने बताया कि सम्भागीय गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमानताल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास बिजली के खंभे के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस को देखते ही जुआड़ी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम पूछताछ में पकड़े गए जुआड़ियों ने अपने नाम बताए:
1. अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक
2. आदित्य खटीक
3. सुमित खटीक
4. अंकित खटीक
5. अनुराग विश्वकर्मा
6. अंकित कुमार बेन
7. शिव खटीक (सभी निवासी: सिद्धदात्री मंदिर के पास, खटीक मोहल्ला)
8. धर्मेन्द्र खटीक (निवासी: बकरा मंडी, खटीक मोहल्ला)
9. शिवम सोनी (निवासी: खाई मोहल्ला, हनुमानताल)
10. अभिषेक खटीक (निवासी: बड़ी खेरमाई, खटीक मोहल्ला, हनुमानताल)
जप्त माल और कानूनी कार्रवाई
मौके से ताश के पत्ते और 50 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना हनुमानताल में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक आशीष, साजिद, थाना गोरखपुर के आरक्षक सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक संजय गुर्जर, आरक्षक अमर, अजय तथा कंट्रोल रूम में आरक्षक विक्रम बसेडिया की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम को बधाई दी है और आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास जुआ या सट्टा खेलते हुए किसी को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।