पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने जबलपुर-मानिकपुर रेल खंड का विंडो निरीक्षण किया - Bhaskar Crime

Breaking

पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने जबलपुर-मानिकपुर रेल खंड का विंडो निरीक्षण किया

*पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने जबलपुर-मानिकपुर रेल खंड का विंडो निरीक्षण किया*

"सुरक्षा और संचालन में 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश।"

चीफ एडिटर जबलपुर/कटनी आज पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) दिलीप कुमार सिंह ने मंगलवार को जबलपुर से मानिकपुर रेल खंड का विशेष विंडो निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एक विशेष रेक के माध्यम से 'विंडो ट्रेलिंग' तकनीक से किया गया, जिसमें जीएम ने दोपहर में कटनी पहुंचकर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की।

सुरक्षा और संचालन पर विशेष जोर न:निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने:

· ट्रैक की गुणवत्ता को परखा,

· सिग्नलिंग प्रणाली की सटीकता का जायजा लिया,

· ओएचई (OHE) लाइनों का बारीकी से निरीक्षण किया।

कटनी पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसके मुख्य बिंदु रहे:

1. सुरक्षा मानक – ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु तकनीकी पहलुओं की जांच।

2. समयबद्धता – यात्री ट्रेनों में देरी कम करने और समय पालन (Punctuality) सुधारने के निर्देश।

3. अधोसंरचना – चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा।

 अधिकारियों को कड़े निर्देश:महाप्रबंधक ने फील्ड अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रेल संचालन में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए। उन्होंने:

· संरक्षा उपकरणों के रखरखाव,

· कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने,

· और हर स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण का उद्देश्य:यह विंडो निरीक्षण जबलपुर से मानिकपुर रेल खंड की वर्तमान स्थिति का वास्तविक आकलन करने और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जीएम के साथ मौजूद रहे।