*कर्ज चुकाने के लिए चुराईं 11 गाड़ियाँ,पार्क में छुपाकर रखी थीं*
*लार्डगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा*
चीफ एडिटर जबलपुर आज एक ऐसी घटना जिसमें चोर ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए एक युवक ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 11 दोपहिया वाहन चुरा लिए और उन्हें एक पार्क के पास छुपाकर रख दिया। लार्डगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अभियान: यह कार्रवाई जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय के उन आदेशों के तहत की गई, जिसमें वाहन चोर और अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा गया है
· गिरफ्तार आरोपी: वरुण उर्फ कृष्णा यादव (18 वर्ष), निवासी यादव कॉलोनी, जयनगर पार्क।
· चोरी का कारण: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पैसों की कमी और कर्ज चुकाने के चक्कर में ये वाहन चुराए थे।
· जब्त वाहन: आरोपी के कब्जे से कुल 11 दोपहिया वाहन (6 मोटरसाइकिल, 5 स्कूटी) बरामद हुए।
· चोरी के स्थान: लार्डगंज (5), ओमती, पनागर, गढ़ा, तिलवारा (1-1), गोहलपुर (2) – कुल मिलाकर 11 वाहन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराए गए।
· वाहन छुपाने की जगह: चुराए गए सभी वाहन यादव कॉलोनी, जयनगर पार्क की बाउंड्री के पास खड़े पाए गए।
· पुलिस टीम: थाना प्रभारी नवल आर्य के नेतृत्व में उनि. राहुल बघेल, सहा. उनि. राजेश वर्मा व अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।
· अग्रिम कार्रवाई: आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।