*एस.पी. की पाठशाला' के 63 अभ्यार्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन*
![]() |
*वर्तमान में 72 विद्यार्थी थ्योरी और 48 विद्यार्थी फिजिकल क्लास का लाभ उठा रहे हैं*
चीफ एडिटर जबलपुर, 16 अप्रैल 2026 पुलिस लाइन में संचालित निःशुल्क कोचिंग 'एस.पी. की पाठशाला' ने एक और इतिहास रच दिया है। इस कोचिंग के 63 अभ्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है।
*पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह*
पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में सभी 63 सफल अभ्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
🔹 चयनित अभ्यार्थियों के पद एवं संख्या
· मध्य प्रदेश पुलिस – 53 कांस्टेबल
· अर्धसैनिक बल (BSF/RPF) – 4 कांस्टेबल
· बैंक – 1 पी.ओ. (ग्रामीण बैंक) + 1 क्लर्क (इंडियन बैंक)
· शिक्षा विभाग (वर्ग-3) – 3
· दिल्ली पुलिस – 1 आरक्षक
'एस.पी. की पाठशाला' की सफलता का ग्राफ (वर्ष 2021 से अब तक)
वर्ष चयनित अभ्यार्थी
2021 8
2022 41
2023 32
2024 43
2025 102
2026 (अब तक) 83
कुल 309
पहल का उद्देश्य
यह निःशुल्क कोचिंग पुलिस परिवार एवं गरीब तबके के बच्चों के लिए संचालित की जा रही है, जहाँ थ्योरी कक्षाओं के साथ-साथ शारीरिक मैदानी प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
प्रशिक्षकों की टीम
· विश्वविद्यालय के व्याख्याता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी (रक्षित निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक) प्रशिक्षण दे रहे हैं।
· विषय: नागरिक शास्त्र, इतिहास, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, भूगोल, संविधान, विज्ञान, योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण।
