*17 अपराधों का आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस*
*अपराधी ने कहा पराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कान पड़कर कहा*
चीफ रिपोर्टर जबलपुर। रांझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 गंभीर अपराधों में वांछित एक शातिर बदमाश को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकालकर अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया।
अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी साथ है: आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बात है।" उसने कान पकड़कर यह बात कही, जिससे पुलिस अधिकारियों ने उसे सुधार की राह पर लौटने की सलाह दी।
पुलिस को देखकर छिपने लगा आरोपी
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियार और मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी ने यह अभियान चलाया।
17 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे थाना रांझी पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मड़ई ऑटो स्टैंड के पास सफेद टी-शर्ट और काला लोवर पहने एक युवक पुलिस को देखकर पान के टपरे के पीछे छिपने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
5 हजार में खरीदा था कट्टा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन केवट पिता सुभाष केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी रक्षा नगर कॉलोनी बड़ा पत्थर, रांझी बताया। तलाशी लेने पर उसके लोवर पेंट की दाहिनी तरफ एक देशी कट्टा और दाहिनी जेब में एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने यह कट्टा रूपेन्द्र साहू से 5 हजार रुपये में खरीदा था।
17 अपराध पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अमन केवट कुख्यात अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले से हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी कट्टा मय कारतूस जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक मयंक सिंह यादव, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, आरक्षक हरिशंकर, मनीष और अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
