पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

*पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस*

*10 से 12 बदमाशों ने घरों में घूसकर गाड़ियों पर किया पथराव*

 *उज्जैन में देर रात हिंसक तोड़फोड़,लाठी-डंडे व तलवारों से मचाया आतंक*

विशेष संवाददाता उज्जैन (मध्य प्रदेश) शहर के ढांचा भवन क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे करीब 10 से 12 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी लाठी-डंडे, चाकू और तलवारों से लैस थे। उन्होंने कई घरों के शीशे तोड़ दिए और बाहर खड़ी गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया। डॉ. प्रदीप अग्रवाल की कार समेत कई संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस ने कॉलोनी में जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सामने आया है। शेष आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल, इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आगे की जांच जारी है।

*घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को जूलुस निकाला*

*पुलिस द्वारा कालोनी में दोडा दोडकर का पीठ गर्म किया*