*क्राइम ब्रांच और खितौला पुलिस की बड़ी सफलता*
*20 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,10 लाख की संपत्ति जब्त*
चीफ एडिटर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशों के बाद मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच और थाना खितौला पुलिस को संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) तथा डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
खुफिया सूचना पर दबिश,
थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पान उमरिया रोड की ओर से एक नीले रंग का डीजल-पेट्रोल टेंकर (क्रमांक एमपी 18 एच 5408) जबलपुर की ओर आ रहा है, जिसमें 2-3 लोग अवैध गांजा ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल बिजली ऑफिस के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया गया।
टेंकर में छिपाकर रखा था गांजा
थोड़ी देर बाद नीला टेंकर आता दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। टेंकर के केबिन में बैठे तीनों लोगों से पूछताछ की गई। चालक देवराज यादव (पिता रामाधार यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम रौसरा, थाना चुरहटा, जिला रीवा) था। केबिन में बैठे अन्य दो लोगों ने अपने नाम बताए:
· महेन्द्र कुमार पटेल (पिता रामरहीश पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिमरा, थाना जयसिंह नगर, जिला शहडोल)
· बिनोद कुमार यादव (पिता गंगा प्रसाद यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना)
तलाशी में महेन्द्र कुमार पटेल के पास एक बोरी में 13 पैकेट में गांजा मिला, जबकि बिनोद कुमार यादव के हरे रंग के चैन वाले बैग में 7 पैकेट में गांजा बरामद हुआ। कुल 20 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद किया गया।
जब्त संपत्ति और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो मोबाइल (एक ओप्पो, एक रियलमी), नगदी 700 रुपये तथा टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक राम बरण मिश्रा, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक शिवसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
