*सायबर सेल ने 25 लाख किमत के 150 गुम मोबाईल तलाश कर वापस किया*
*एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि’’सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें’’*
चीफ एडिटर जबलपुर। जिले में खोए हुए मोबाइल फोनों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 150 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक तलाश कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पूरी की गई।
(एसपी संपत उपाध्याय ने नागरिकों से की यह अपील)
,इस अवसर पर एसपी ने नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि,
· यदि आपका मोबाइल खो जाता है तो तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और www.ceir.gov.in पोर्टल पर इसे पंजीकृत कराएं।
· साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
· साइबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस की चेतावनी और सुझाव:
जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से “सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश देते हुए निम्न सावधानियाँ बरतने को कहा है:
· अनजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे Telegram/WhatsApp) से निवेश टिप्स न लें।
· WhatsApp पर आने वाली किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
· बैंक खातों व व्यक्तिगत जानकारी किसी भी लालच (गेमिंग, कमीशन, नौकरी, व्यापार बढ़ाने आदि) में आकर साझा न करें।
नोट: साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7701050010 पर सूचना दें, या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
