*साइबर सेल और क्राइम ब्रांच एक्शन झांसा देकर 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*शेयर मार्केट में 500% रिटर्न का झांसा देता था, लालच ही ठगी की पहली सीढ़ी है*
चीफ एडिटर जबलपुर/ साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने एक और साइबर ठग को पकड़ा है। सौरभ विश्वकर्मा उर्फ़ राहुल (25) को खमरिया से गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह डॉक्टर सहित निवेशकों को 5% दैनिक और 500% दीर्घकालिक रिटर्न का लालच देकर ₹3,04,00,000 की ठगी कर चुका था।
तरीका: करंट अकाउंट खुलवाकर टेलीग्राम के ज़रिए साइबर ठगों को उपलब्ध कराना बदले में कमीशन।
जबलपुर पुलिस की अपील सतर्क रहें, सुरक्षित रहें:
गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं
Telegram/WhatsApp के अनजान ग्रुप से निवेश टिप्स न लें
केवल SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर से ही निवेश करें
अनजान APK फ़ाइलें इंस्टॉल न करें
किसी भी लालच (गेमिंग, कमीशन, नौकरी) में अपनी बैंकिंग जानकारी न दें
साइबर फ्रॉड की सूचना तुरंत दें:
साइबर सेल जबलपुर: 7701050010
राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930
www.cybercrime.gov.in