*ईमानदार पुलिसकर्मी ने थैले में मिले 30 लाख के आभूषण लौटाए, महिला के आंसू छलक पड़े*
जयपुर: श्याम नगर थाने में तैनात कांस्टेबल मुखराम ने मिसाल कायम कर दी। चेतक ड्यूटी के दौरान उन्हें एक परित्यक्त बैग मिला, जिसमें करीब 30 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 10 हज़ार से अधिक की नकदी और एक मोबाइल फोन था।
बिना किसी लालच के, उन्होंने तुरंत बैग का फोटो और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद मोबाइल पर आए कॉल से महिला की पहचान हुई और पूरा बैग उसे सकुशल लौटा दिया गया।
महिला के चेहरे की खुशी और उसका आभार देखते ही बनता है। कांस्टेबल मुखराम की इस ईमानदारी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
· ईमानदार कांस्टेबल: मुखराम, श्याम नगर थाना
· मिली संपत्ति: 30 लाख के गहने + 10 हजार नकद + मोबाइल
· परिणाम: सभी कीमती सामान महिला को सुरक्षित वापस
*क्राइम भास्कर न्यूज.काम*