अक्षय तृतीया पर प्रशासन का बड़ा एक्शन – तीन बाल विवाह रुकवाए! - Bhaskar Crime

Breaking

अक्षय तृतीया पर प्रशासन का बड़ा एक्शन – तीन बाल विवाह रुकवाए!

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने में जिला प्रशासन सफल

कटनी और ढीमरखेड़ा में तीन विवाह रुकवाए, परिजनों को चेतावनी

· कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित कोर ग्रुप ने दिखाई सतर्कता

· 16 वर्षीय बालिका व 22 वर्षीय युवक का विवाह रुकवाया, दो अन्य मामलों में वर की आयु 21 वर्ष से कम पाई गई

विशेष संवाददाता कटनी: जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया के अवसर पर तीन संभावित बाल विवाहों को समय रहते रुकवाकर सामाजिक कुरीति पर बड़ी कार्रवाई की।

· पहला मामला: कटनी शहर के आधार कॉप में 16 वर्षीय बालिका का विवाह रुकवाया गया। बालक की आयु 22 वर्ष थी। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

· दूसरा मामला: ढीमरखेड़ा के ग्राम संकुई में दो ऐसे बालकों (21 वर्ष से कम आयु) के विवाह रुकवाए गए, जिनकी आयु वैधानिक सीमा से कम थी।

· प्रशासन की रणनीति: कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर बहुस्तरीय कार्ययोजना के तहत कोर टीम और कंट्रोल रूम बनाए गए थे, जिससे यह सफलता मिली।

· कानूनी चेतावनी: सभी परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 18 (बालिका) व 21 (बालक) वर्ष पूरे होने पर ही विवाह करने की सहमति ली गई।