*5 पेटी अनअप्रूव्ड पानी जब्त किया, यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख*
*पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई: रेलवे कमर्शियल डिपार्टमेंट*
*कटनी पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस से अमानक स्तर का पेयजल बरामद किया गया*
· औचक निरीक्षण: रेलवे कमर्शियल डिपार्टमेंट ने कटनी स्टेशन पर पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस का अचानक निरीक्षण किया।
· अवैध ब्रांड का पानी बरामद: टीम ने ट्रेन में अवैध रूप से ले जा रहे रेलवे द्वारा अनअप्रूव्ड (अमानक) ब्रांड की पानी की 5 पेटियाँ जब्त कीं।
· तत्काल कार्रवाई: अमानक पानी को कटनी स्टेशन पर उतारकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
· सख्त चेतावनी: रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनुमति रहित पानी बेचने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
· यात्री हित सर्वोपरि: विभाग का कहना है कि यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रेलवे की जिम्मेदारी है, और भविष्य में भी ऐसी चेकिंग जारी रहेगी।