*यूपी-एमपी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई रेत माफिया के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*
( बिना रॉयल्टी हो रहा था अवैध परिवहन )
*रौन थाना क्षेत्र में मचंण्ड चौकी पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान मिली सफलता*
विशेष संवाददाता भिण्ड/ उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की सीमा पर रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
रौन थाना क्षेत्र के मचंण्ड चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। ये ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश से रेत लाकर मध्य प्रदेश में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।